रीवा

कलेक्टर मऊगंज राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

कलेक्टर मऊगंज राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

 

मऊगंज विशाल समाचार.कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने राजस्व अधिकारियों की पदस्थापना के बाद नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार मेहता को मऊगंज तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी को हनुमना का एसडीएम बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्य अधिकारी एवं अपर कलेक्टर विकास मेहताब सिंह गुर्जर को जिला पंचायत के दायित्व के साथ-साथ समग्र शिक्षा अभियान नोडल अधिकारी स्वीप, विकास शाखा, दीनदयाल अंत्योदय मिशन, कन्यादान योजना, जल ग्रहण मिशन, रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा जिले में आयोजित होने वाले लोक कल्याण शिविरों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय को अपील प्रकरणों की सुनवाई, खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है ।

 

अपर कलेक्टर को नजूल लीज के नवीनीकरण मतदाता सूची से संबंधित अपील प्रकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्ति से संबंधित अपील प्रकरण, शोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करने, धारणाधिकार अधिनियम, नजूल जांच एवं भूमि आवंटन संबंधी प्रकरण, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अपील प्रकरणों, विशेष विवाह अधिनियम तथा हिंदू विवाह अधिनियम के तहत विवाह के पंजीयन, राइस मिलिंग इंडस्ट्री एक्ट, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों, जिला जनगणना अधिकारी शासकीय अधिवक्ताओं की नियुक्ति, मोटर अधिनियम, शस्त्र लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी करने ,फर्म एवं सोसायटी संबंधी कार्य, पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संबंधी कार्य, जिला सत्कार अधिकारी तथा जिले में महत्वपूर्ण बैठकों की तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

संयुक्त कलेक्टर अयोध्या प्रसाद द्विवेदी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी आर्म्स ,राहत शाखा, शिकायत शाखा अधीक्षक शाखा लाइसेंस शाखा, विभागीय जांच, वित्त शाखा, स्थापना शाखा, अनुकंपा नियुक्ति, व्यवहारवाद राजस्व नकल शाखा, वाहन शाखा उत्तराधिकार तथा वारिसाना प्रमाण पत्र भारतीय नागरिकता संबंधी प्रकरण विधानसभा का लोकसभा के प्रश्नों के उत्तर तैयार करने भू अर्जन शाखा जनसुनवाई लोकायुक्त मानवाधिकार आयोग जन प्रतिनिधियों से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के उत्तर, टीएल शाखा तथा रीडर शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। श्री द्विवेदी को धर्मस्व स्टेशनरी आवक-जावक वरिष्ठ लिपिक शाखा मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राजस्व अभिलेखागार नजारत स्टोर शाखा तथा सूचना का अधिकार शाखाओं का प्रभार दिया गया है। हनुमना और मऊगंज में तैनात एसडीएम तथा अनुभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुभाग में कार्यपालिक दंडाधिकारी भू अर्जन अधिकारी भाड़ा नियंत्रण अधिकारी सहित जन्म मृत्यु पंजीयन, प्रभारी लोक परिसंपत्ति प्रबंधन सहित सभी प्रभारों की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button