रीवा

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 28 और 29 अगस्त को

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 28 और 29 अगस्त को

 

रीवा विशाल समाचार: जिले में सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 28 और 29 अगस्त को जिला स्तर पर शिविर लगाये जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि सभी अधिकारी दो दिवसीय शिविर में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। इन शिविरों में विकासखंड स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन में बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित रहने के कारण विभागों और जिले की ग्रेडिंग में गिरावट आती है। प्रकरणों के संबंध में आवेदकों से स्वयं बात करके संतुष्टि पूर्वक प्रकरणों का निराकरण करें। कोई भी प्रकरण लेबल एक से बिना किसी कार्रवाई के लेवल 2 में न जाए। मांग आधारित आवेदनों को बंद करायें। प्रकरणों में तथ्य पूर्ण प्रतिवेदन दर्ज करके लेवल 3 और लेबल 4 में लंबित प्रकरणों का भी निराकरण करें। सभी अधिकारी शिविरों में निराकृत प्रकरणों का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button