दिल्ली

भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय मराठी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय मराठी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

 

नई दिल्ली,: विशाल समाचार संवाददाता

राष्ट्रीय मराठी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री आनंद रेखी जी ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अपने निवास मोतिया खान, पहाड़गंज स्थित परिसर में गणेश भगवान की 11 दिवसीय विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ किया।

आयोजन के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, राजनीतिक प्रतिनिधि, स्थानीय समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित रहे प्रमुख व्यक्तित्वों में

श्रीमती सोनाकुमारी जी (उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा प्रदेश),श्री नरेश गहलोत जी (वरिष्ठ भाजपा नेता),श्री अशोक रेखी जी (परिवार प्रतिनिधि एवं समाजसेवी),श्री संजय शर्मा जी (स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता),श्रीमती सीमा रेखी जी (समाजसेवी), अतुल जैन और सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य – जिनमें श्री रामकुमार, श्री अनिल गुप्ता, श्रीमती कविता जैन एवं अन्य गणमान्य सदस्य सम्मिलित हुए।

सभी ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती में भाग लिया और समाज की खुशहाली, देश की प्रगति तथा हर परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

श्रीमती सोनाकुमारी जी ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का अवसर भी है।

श्री आनंद रेखी जी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गणपति बप्पा केवल विघ्नहर्ता ही नहीं, अपितु सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा के दाता हैं। हमारा प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से हर वर्ग के लोग एक साथ आएँ और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करें।”

आने वाले 11 दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस उत्सव में शामिल हों और भगवान गणेश के आशीर्वाद से अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button