
लालबागचा राजा और अष्टविनायक मंदिरों के फ्री लाईव दर्शन पाएं
o श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के वी मुवीज़ एण्ड टीवी ऐप पर फ्री लाईव दर्शन पा सकते हैं।
o 10 दिनों के उत्सव के दौरान मुंबई में वी के चुनिंदा स्टोर्स पर भी होगी लाईव दर्शन की स्ट्रीमिंग
इस गणेशोत्सव वी ने अपने कंटेंट एवं ओटीटी एग्रीगेटर वी मुवीज़ एण्ड टीवी ऐप के ज़रिए यूज़र्स के लिए मंदिरों के दर्शन को बेहद आसान बना दिया है, वे अपने घर में आराम से बैठे उत्सव का अनुभव पा सकते हैं। वी मुवीज़ एण्ड टीवी, शेमारो के साथ साझेदारी में राज्य के जाने-माने पूजा पांडालों के लाईव दर्शन लेकर आए हैं, इनमें लोकप्रिय लालबागचा राजा और अष्टविनायक मंदिर भी शामिल हैं।
इसके तहत श्रद्धालु लालबागचा राजा और प्रतिष्ठित अष्टविनायक मंदिरों जैसे श्री मयुरेश्वर गणपति मंदिर, गोरगांव, पुणे; सिद्धिविनायक मंदिर, सिद्धटेक, अहमदनगर; श्री महागणपति रंजनगांव और श्री चिंतामणि विनायक मंदिर, थ्यूर का क्लोज़-अप व्यू पा सकते हैं। वे गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद भी साल भर अष्टविनायक मंदिरों के लाईव दर्शन जारी रख सकते हैं। यह लाईव दर्शन सर्विस 27 अगस्त से शुरू होगी। पूंजा पंडालों की लाईव स्ट्रीमिंग 6 सितम्बर तक जारी रहेगी।
त्योहारों के उत्साह को बढ़ाते हुए वी मुंबई के चुनिंदा वी स्टोर्स में भी लाईव दर्शन सर्विस लेकर आया है। इन स्टोर्स में विशेष एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां दिन भर वी ऐप के ज़रिए लालबागचा राजा के दर्शन स्ट्रीम होंगे। मुंबईकर वी 5 जी कनेक्शन लेने के लिए, या अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए यादो पल शांति पाने के लिए वी स्टोरजाते हैं, तो उन्हें गणपति उत्सव का शांत एवं आध्यात्मिक माहौल मिलेगा।
वी मुवीज़ एण्ड टीवी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र मात्र रु 149 की शुरूआती रीचार्ज पर 20 अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5 शेमारो का एक्सेस आसानी से पा सकते हैं।



