इटावा

इटावा में धान की ट्राप ड्रेसिंग हेतु 4536 मी.टन यूरिया उपलब्ध

इटावा में धान की ट्राप ड्रेसिंग हेतु 4536 मी.टन यूरिया उपलब्ध

विशाल समाचार संवाददाता

इटावा  जिला कृषि अधिकारी, ओंकार सिंह ने बताया खरीफ फसल में वर्तमान में ट्राप ड्रेसिंग का कार्य धान की फसल में किया जा रहा है इसके लिए जनपद में सभी कृषकों को यूरिया उपलब्ध कराने हेतु जनपद में कुल 4536 मै०टन यूरिया उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद को कुल 2294 मै०टन यूरिया प्राप्त हो रही है। जिसमे से 990.75 मै०टन यूरिया सहकारी क्षेत्र को 1303 मै०टन निजी क्षेत्र को प्राप्त हो रही है। पूर्व मे भी प्राप्त यूरिया सभी सहकारी समितियों क्रय-विक्रय, संघ और निजी क्षेत्र में प्रेषित की गयी थी। प्राप्त होने वाली यूरिया को सभी सहकारी समितियों एवं निजी केन्द्रों को प्रेषित किया जा रहा है। जायेगा सभी कृषक भाईयों से अनुरोध अपने समिति के केन्द्र पर आधार और खतौनी के साथ पहुँचकर उर्वरक प्राप्त करे सभी केन्द्र प्रभारियों को पूर्व में भी निर्देशित किया जा चुका है। कि उनकी जोत के अनुसार उर्वरक दें उर्वरक के साथ किसी भी अन्य बायो प्रोडक्ट को देने का दबाब न बनाये कृषक अगर मांगता है तो ही उसे बायो प्रोडक्ट दिये जायें इसमें किसी भी प्रकार भी शिकायत या अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित केन्द्र संचालक स्वंय जिम्मेदार होगे। कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि जनपद में उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button