गणपति उत्सव हेतु ध्वनिवर्धक उपयोग संबंधी आदेश में संशोधन
पुणे : ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 के क्रियान्वयन के संदर्भ में वर्ष 2025 में ध्वनि विस्तारक व ध्वनिवर्धक के उपयोग के लिए जारी शिथिलीकरण आदेश में संशोधन किया गया है।
पुलिस आयुक्त, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे के दिनांक 29 अगस्त 2025 के पत्रानुसार इस कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश क्र. पगक/कावि/258/2025, दिनांक 18 अगस्त 2025 में सुधार किया गया है। गणपति उत्सव हेतु निर्धारित की गई अवधि में दिनांक 1 सितम्बर 2025, सोमवार (छठा दिन) के स्थान पर अब दिनांक 5 सितम्बर 2025, शुक्रवार (दसवां दिन) कर दिया गया है।
यह संशोधित आदेश जिला अधिकारी तथा जिल्हा दंडाधिकारी, पुणे श्री जितेन्द्र डूडी द्वारा जारी किया
गया है।



