
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक मा. आकाश आनंद का भव्य स्वागत
महाराष्ट्र सहित गुजरात में संगठन निर्माण की समीक्षा
आगामी चुनाव के मद्देनज़र कैडर को काम पर लगने के निर्देश
मुंबई: विधानसभा और बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत किया गया तो आने वाले समय में महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी बहुजन समाज पार्टी का ही मुख्यमंत्री होगा। यह प्रतिपादन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं युवा नेता मा. आकाश आनंद ने आज, रविवार (31 अगस्त) को किया। मुंबई के के.सी. कॉलेज ऑडिटोरियम, चर्चगेट में पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
मा. आकाश आनंद ने इस अवसर पर दोनों राज्यों के संगठन निर्माण की समीक्षा की और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की। तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट देकर प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने मा. आकाश साहेब का छत्रपति-फुले-शाहू-आंबेडकर की पुण्यभूमि महाराष्ट्र में स्वागत किया।

समीक्षा बैठक के माध्यम से मा. आकाश साहेब ने महाराष्ट्र के 36 ज़िलों का प्रदेश महासचिवों और सचिवों से आकलन लिया और चर्चा की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एड. सुनील डोंगरे साहेब ने राज्य में संगठन निर्माण की जानकारी उन्हें दी। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद राजाराम जी, महाराष्ट्र के नव नियुक्त प्रभारी मा. मोहित आनंद, गुजरात के प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अतर सिंह, गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष मा. बघुभाई परमार, महाराष्ट्र प्रभारी रामचंद्र जाधव, सुनील शिंदे सहित दोनों राज्यों के महासचिव, सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सभी ज़िलाध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मा. सुश्री बहन मायावती जी ने हाल ही में मा. आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मा. आकाश आनंद पहली बार समीक्षा बैठक के निमित्त से महाराष्ट्र आए थे। महाराष्ट्र और गुजरात में आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि पर मा. आकाश साहेब ने उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
मान्यवर कांशीराम जी ने अथक मेहनत कर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने और बहुजन समाज के हाथों में सत्ता की चाबी सौंपने के लिए बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। बहुजन समाज पार्टी आज घर-घर तक पहुंच चुकी है। बसपा की विचारधारा को समाजकारण के साथ सत्ताकारण की भी आवश्यकता है। मा. सुश्री बहन मायावती जी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चार बार बनकर बहुजनों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की। उत्तर प्रदेश की तरह ही देश के अन्य राज्यों में भी बहुजन मुख्यमंत्री हो सकते हैं। यह सपना केवल पार्टी कैडर और हितधारकों की मेहनत से ही पूरा होगा, ऐसा प्रतिपादन मा. आकाश आनंद ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए किया।

पार्टी की विचारधारा और मिशन को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ और विधानसभा संरचना के अनुसार कैडर और पदाधिकारियों को मेहनत करनी होगी। इसके बिना बहुजनों के शासनकर्ती समाज बनने का सपना अधूरा रहेगा। बहुजन समाज पार्टी इसके लिए एकमात्र माध्यम है। इसलिए बहुजनों को पार्टी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर मा. आकाश साहेब ने बैठक के दौरान कैडर को तुरंत काम में जुटने के निर्देश दिए।
यह जानकारी प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने दी।



