पूणे

पुणे जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित; गौरी पूजन पर भी छुट्टी

पुणे जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित; गौरी पूजन पर भी छुट्टी

पुणे(विशाल समाचार ) : वर्ष 2025 के लिए पुणे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। यह अवकाश समस्त शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होंगे। आदेश की घोषणा पुणे मंडल के प्रादेशिक आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने की है।

शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 मार्च 1983 को जारी अधिसूचना में निहित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार जिले के कर्मचारी व विद्यार्थी गौरी पूजन, घटस्थापना तथा नरक चतुर्दशी के पर्वों पर अवकाश का लाभ उठा सकेंगे।

घोषित स्थानीय अवकाश इस प्रकार रहेंगे :

सोमवार, 01 सितंबर 2025 – गौरी पूजन

सोमवार, 22 सितंबर 2025 – घटस्थापना

सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button