अपराधसीतामढ़ी

ससुर ने कराई दामाद और उसके दोस्त की हत्या, 12 हजार की दी सुपारी – सीतामढ़ी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ससुर ने कराई दामाद और उसके दोस्त की हत्या, 12 हजार की दी सुपारी सीतामढ़ी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

 

सीतामढ़ी, कुणाल किशोर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अत्यधिक शराब सेवन से परेशान एक ससुर ने अपने दामाद की हत्या करवाने के लिए सुपारी किलर की मदद ली। मामला सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कोईली गांव का है।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक दिलीप सिंह के ससुर अकलु महतो ने दामाद की शराबखोरी और संपत्ति बेचने की आदत से खिन्न होकर उसकी हत्या की साजिश रची। उसने 12 हजार रुपये की सुपारी दी, लेकिन हत्या के बाद सुपारी किलर को मात्र 5 हजार ही दिए। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए कुल्हाड़ी का प्रयोग किया गया।

 

इतना ही नहीं, दिलीप सिंह के दोस्त राजेश पासवान को भी शराब पिलाने के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों की लाशें बसवारी में कुछ दूरी पर पाई गईं।

 

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। यह सफलता सदर डीएसपी टू आशीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button