सीतामढ़ी

राजस्व महा अभियान अंतर्गत सीतामढ़ी जिला ने जमाबंदी प्रति वितरण में हासिल की 89.99% की उपलब्धि

राजस्व महा अभियान अंतर्गत सीतामढ़ी जिला ने जमाबंदी प्रति वितरण में हासिल की 89.99% की उपलब्धि

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित राजस्व महा अभियान के अंतर्गत राज्य में अब तक कुल लगभग 1,97,85,859 जमाबंदी प्रति का वितरण किया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 54.98 प्रतिशत है।

 

इस महाअभियान में सीतामढ़ी जिला ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 89.99% उपलब्धि हासिल की है और पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं, वैशाली जिला 86.19% के साथ दूसरे स्थान पर तथा जहानाबाद जिला 83.38% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सीतामढ़ी की इस उपलब्धि को जिले के राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों तथा प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम माना जा रहा है। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जमाबंदी प्रति के वितरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिससे आम नागरिकों तक यह सेवा समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंच सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button