पूणे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पुणे के सार्वजनिक गणेश मंडलों को भेंट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पुणे के सार्वजनिक गणेश मंडलों को भेंट

 

श्री गणेश सभी को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों” – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रार्थना

 

पुणे: (सोहन सिंह तोमर):पुणे के मानाचे गणपति (प्रतिष्ठित गणेश मंडल) पूरे महाराष्ट्र के लिए सम्मान का विषय हैं। राज्य सरकार ने गणेशोत्सव को “राज्य महोत्सव” का दर्जा दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रार्थना की कि गणपति बाप्पा सभी को सुख, शांति, स्वास्थ्य और ऐश्वर्य प्रदान करें। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों और सभी को सद्बुद्धि तथा सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे शहर के विभिन्न सार्वजनिक गणेश मंडलों को भेंट देकर श्री गणेश का दर्शन लिया और आरती में सहभागी हुए। इस दौरान उनका विभिन्न मंडलों की ओर से स्वागत एवं सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री ने कसबा गणपति, तांबडी जोगेश्वरी गणपति, गुरुजी तालिम मंडल, श्री तुलसीबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, लोकमान्य टिळक गणेशोत्सव मंडल (केसरीवाड़ा) जैसे मानाचे गणपति मंडलों सहित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल, साई गणेश मित्र मंडल तथा साने गुरुजी तरुण मंडल का भी दर्शन किया।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के डोणजे स्थित निवास पर जाकर गणपति बाप्पा का दर्शन लिया। इस अवसर पर श्री पाटेकर ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सत्कार किया।

 

पुणे के विभिन्न गणेश मंडलों की इस भेंट यात्रा में केंद्रीय सहकार राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, विधायक हेमंत रासने, कसबा गणपति मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत शेटे, तांबडी जोगेश्वरी गणपति मंडल के अध्यक्ष प्रसाद कुलकर्णी, गुरुजी तालिम मंडल के अध्यक्ष प्रवीण परदेशी, श्री तुलसीबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष विकास पवार, लोकमान्य टिळक गणेशोत्सव मंडल (केसरीवाड़ा) के उत्सव प्रमुख डॉ. रोहित टिळक, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल के अध्यक्ष सुनील रासने, साने गुरुजी तरुण मंडल के अध्यक्ष धीरज घाटे सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं विश्वस्त उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button