इटावा में श्रमिक पंजीकरण हेतु विशेष कैंप शुरू
इटावा|विशाल समाचार संवाददाता
इटावा में सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि निर्माण एवं मनरेगा श्रमिक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक व परिवार के आधार विवरण के साथ निकटतम जनसेवा केंद्र पर पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सही विवरण भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के 48 से 72 घंटे में श्रमिक अपना प्रमाणपत्र यूपीबीओसीडब्ल्यू वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए जिले में विशेष कैंप लगाए गए हैं। पात्रता में राजमिस्त्री, बढ़ई, लोहार, सड़क निर्माण, टाइल्स लगाने, ईंट निर्माण, पुताई, इलेक्ट्रिक कार्य सहित 40 प्रकार के निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिक शामिल किए गए हैं।


