रीवा

धान उपार्जन तथा खाद्यान्न वितरण की समीक्षा बैठक 17 को

धान उपार्जन तथा खाद्यान्न वितरण की समीक्षा बैठक 17 को

रीवा| विशाल समाचार 

रीवा . खरीफ विपणन 2025-26 में धान उपार्जन तथा उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की संभागीय समीक्षा बैठक 17 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी बैठक में आगामी फसल की तैयारी, धान उपार्जन की तैयारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करेंगी। बैठक में कमिश्नर रीवा, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा कृषि, खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम, वेयरहाउस, सहकारी बैंक, मध्यप्रदेश विपणन संघ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button