रीवा

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई

हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

रीवा | विशाल समाचार 

रीवा . मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने बालाघाट, उमरिया, देवास, पांढुर्णा, भिंड, पन्ना, शहडोल, टीकमगढ़, कटनी तथा दमोह जिले के आवेदकों के प्रकरणों की सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हितग्राही को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दें। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। लंबित छात्रवृत्ति का एक माह में भुगतान कराएं। नलजल योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायत और पीएचई विभाग मिलकर करें। गरीबों के लिए बनाए गए आवासों का समय पर आवंटन करें। आवासों में अवैध कब्जे पर कड़ी कार्यवाही करें। पुलिस विभाग बेटियों के गुमने की घटनाओं पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही करे तथा बेटियों को उनके परिजनों के पास सुरक्षित पहुंचाएं।

 

समाधान ऑनलाइन में मऊगंज जिले की आवेदिका राजकुमारी साकेत द्वारा नल से पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि नलजल योजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर होने के बाद पंप तथा वाल्व आपरेटर द्वारा लापरवाही बरती गई जिससे ग्राम नीवी शिवरतन के 10 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। इस कमी को दूर करके अब पानी की नियमित आपूर्ति की जा रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर कार्यालय से कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, अपर कमिश्नर नीतू माथुर तथा कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button