सुरसंड अंचल के राजस्व कर्मचारी पर विभागीय कार्यवाही आरंभ
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
सीतामढ़ी में आमजन की शिकायतों एवं बिना वरीय पदाधिकारी को सूचित किए कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के आरोप में सुरसंड अंचल के दिवारी मतौना पंचायत एवं सुरसंड नगर क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी श्री रामेश्वर पासवान को दोषी पाया गया है।
इस संबंध में अपर समाहर्ता (राजस्व) द्वारा की गई जाँच में उनकी कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न पाए गए। साथ ही, कम्प्यूटर संचालन संबंधी आवश्यक दक्षता का अभाव भी दृष्टिगोचर हुआ।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्यवाही आरंभ करने का आदेश दिया गया है।



