पूणे

येरवड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

येरवड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 

पुणे (मोहन सिंह तोमर):

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुणे शहर पुलिस यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 13 सितम्बर 2025 के दौरान येरवड़ा स्थित यातायात शाखा कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह लोक अदालत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन प्रकरणों में वाहन चालकों पर ई-चलान के माध्यम से लगाए गए जुर्मानों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण हेतु समझौते के आधार पर छूट प्रदान की जाएगी।

 

अतः अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागी होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र के. महाजन एवं सचिव सोनल पाटील ने

दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button