इटावा

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद इटावा में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद इटावा में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अधिशाषी अभियंता निचली यमुना मंडल, केंद्रीय जल आयोग, आगरा से प्राप्त बाढ़ पूर्वानुमान/चेतावनी पत्र-12 के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर दिनांक 09.09.2025 को रात्रि 22:00 बजे तक 122.61 मीटर दर्ज किया गया था। वर्तमान संकेतों के अनुसार 10.09.2025 को जलस्तर 122.78 मीटर तक पहुँचने का अनुमान है।

 

अब तक अधिक जलस्तर के कारण तहसील सदर के ग्राम मिहोली, पड़राया, धूमनपुरा, कसौंगा धमना, नेवरपुर, सितौरा, मुसवाली, जोहाना, तोड़ा का मजरा, प्रतापनेर, महेवा सिलायता तथा तहसील जसवंतनगर के बाउथ, सरामई, कच्छपुरा, बीबामऊ, गुरैया, सिरसावीबामऊ, नगला तौर व जसोहन ग्राम बाढ़ प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

 

जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत 09.09.2025 से आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 (बी) एवं (सी) लागू कर दी गई है।

 

जनमानस से अपील

1. जरूरी दस्तावेज (राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड) वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रखें।

2. प्राथमिक उपचार किट में क्लोरीन, ओ.आर.एस. एवं आवश्यक दवाइयाँ रखें।

3. सूखा अनाज और मवेशियों का चारा ऊँचे स्थान पर सुरक्षित करें।

4. चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाएं, बच्चे, वृद्ध, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्ति बाढ़ शरणालयों में शरण लें।

5. केवल उबला हुआ या क्लोरीन युक्त पानी ही पिएं।

6. बिजली का मुख्य स्विच एवं गैस रेगुलेटर बंद करें।

7. बाढ़ प्रभावित खाद्य सामग्री का सेवन न करें।

8. डूबे हुए हैंडपंप का पानी न पिएं।

9. नदी/पानी के किनारे न जाएं और जरूरी सामान ऊँचाई पर रखें।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

तहसील के राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं भ्रमणशील रहकर बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखें। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालयों में शिफ्ट किया जाए।

चिकित्सा विभाग की टीम को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, खंड विकास अधिकारी चकरनगर व बड़पुरा को साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को बाढ़ से जुड़ी समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल करने के निर्देशित किया गया है।

जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी घटना/दुर्घटना या बाढ़ की जानकारी हेतु संपर्क करें:

फोन: 05688-250077, 297204

टोल फ्री नंबर: 1077

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button