दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई

दिल्ली | विशाल समाचार 

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दीं।

 

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “मोहन भागवत एक असाधारण व्यक्तित्व हैं जिन्होंने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। वे एक दूरदर्शी और परिश्रमी सरसंघचालक हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।”

 

मोहन भागवत का जन्म 11 सितम्बर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुआ था। वे पिछले 16 वर्षों से संघ के सरसंघचालक के रूप में कार्यरत हैं और संघ के तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले सरसंघचालक हैं। संगठन विस्तार, समरसता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button