इटावा

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

इटावा | विशाल समाचार 

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम बताया कि जनपद इटावा का सी०डी० रेशियो 51.09 है, जो कि प्रदेश के खराब जनपद में से एक है। उन्होंने कहा कि बैंक के सभी अधिकारीगण द्वारा सी०डी० रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास सी०डी० रेशियो पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि एम०एस०एम०ई० सेक्टर में अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। उन्होंने 60 प्रतिशत से कम सी०डी० रेशियो वाली बैंक्स को स्ट्रेटजी बनाकर काम करने एवं सी०डी० रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंक की तुलना में प्राइवेट बैंक अच्छा कार्य कर रही है एवं सी०डी० रेशियो का टारगेट पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड फिशरीज़ एवं एनिमल हसबेंडरी के लिए जारी किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर स्कीम में पेंडिंग लोन पर ध्यान दिया जाए एवं उनका वितरण कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों को देखा एवं जल्द निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के सी०डी० रेशियो 29.04% को खराब बताते हुए सुधार करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैंक और लोकल इकॉनमी के ग्रोथ के लिए सी०डी० रेशियो बहुत ही महत्वपूर्ण इंडिकेटर है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन लोन के लिए कैंप लगाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत 636 का वितरण कराया गया एवं 128 बाकी है साथ ही कहा कि इस स्कीम को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण शाखाओं एवं अर्ध शहरी शाखाओं में सी०डी० रेशियो में सुधार हुआ है। उन्होंने एन०आर०एल०एम० के अंतर्गत बताया कि एस०बी०आई० में सबसे ज्यादा एप्लीकेशन पेंडिंग हैं, उसपर ध्यान दिया जाए। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत हर हफ्ते 2 कैंप लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बैंक में ओ०डी०ओ०पी०से सम्बन्धित लंबित एप्लीकेशन स्वीकृत कराए जाएं साथ ही बताया कि सी0एम0 युवा एवं ओ०डी०ओ०पी० राज्य सरकार की बहुत महत्वपूर्ण स्कीम है। उन्होंने कहा कि के०सी०सी० में नए लोगों को आच्छादित किया जाए एवं के०सी०सी० कैंप का स्केडयूल बनाया जाए।बै

ठक के दौरान उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, एल०डी०एम० एवं सभी बैंकर्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button