रीवा

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

रीवा| विशाल समाचार 

रीवा महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जायेगा। अभियान महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह की गतिविधियों के अभिशरण और समन्वय से आयोजित किया जायेगा। अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश से 17 सितंबर को करेंगे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना सहित गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करना अभियान का उद्देश्य है। अभियान में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के सफल संचालन के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में बैठक का आयोजन कर कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। आगामी 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। बैठक में सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button