
औरैया में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
औरैया, विशाल समाचार
मेरा युवा भारत औरैया, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हिंदी दिवस/पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन विकास खंड औरैया के ग्राम नरोत्तमपुर भीकमपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री बलवंत राज ने कहा कि “हिंदी हमारी मातृभाषा है, यह हमारी पहचान है। हमें हिंदी का प्रयोग न केवल घर-परिवार में बल्कि सरकारी कार्यालयों में भी प्राथमिकता से करना चाहिए।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा कि “हिंदी का प्रयोग करने से आपसी भाईचारा, ममता और बंधुत्व का वातावरण मजबूत होता है। युवा उत्थान के लिए मंत्रालय लगातार योजनाएं संचालित कर रहा है, जिनका लाभ युवाओं को अवश्य उठाना चाहिए।”
कार्यक्रम में विमल सिंह एडवोकेट, डॉ. सुनील सिंह, रोजगार सेवक शैलेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र पाल, सृष्टि, राजेश, रजनीश खन्ना, शालू, समीक्षा, पप्पू, शिवकुमार, रामकुमार, रंजीत, पुष्कर, ज्ञान सिंह, ज्ञानवती, कृष्णा, लक्ष्मी, सुरेश, कामिनी, राजेश, सियारानी, रूप, कालीराम, बेटी, आकाश पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए और अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड औरैया द्वारा किया गया।
हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कृष्णा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और आराधनाने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उप निदेशक मेरा युवा भारत औरैया द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी दिवस कार्यक्रम ने सभी को मातृभाषा हिंदी के महत्व और उसके प्रयोग की प्रेरणा दी।



