इटावा

नवरात्रि में मीट व शराब की दुकानों पर रोक की मांग, सैकड़ों समर्थकों संग जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

करणी सेना का हल्ला बोल

नवरात्रि में मीट व शराब की दुकानों पर रोक की मांग, सैकड़ों समर्थकों संग जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

इटावा, शिवराज सिंह राजपूत 

शारदीय नवरात्रि से पहले करणी सेना ने इटावा में जोरदार तेवर दिखाए। करणी सेना जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान करणी सेना कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

ज्ञापन में दो टूक मांगें:नवरात्रि के दिनों में शहर में मीट की सभी दुकानों को बंद कराया जाए। करणी सेना का आरोप है कि खुले में मीट बिकने और पकाए जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत होती हैं।

मंदिरों के पास से शराब की दुकानों को तत्काल हटाया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिरों के बाहर शराब पीकर गंदगी फैलाने वालों को प्रशासन बर्दाश्त न करे।

चेतावनी का लहजा: ज्ञापन सौंपते समय करणी सेना कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की गई तो करणी सेना सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button