पूणे

थेऊर में अभूतपूर्व पूर में युवराज नाना हिरामण जी काकडे ने बचाई 28 परिवारों की जान, कंपनी ने जताया आभार

थेऊर में अभूतपूर्व पूर में युवराज नाना हिरामण जी काकडे ने बचाई 28 परिवारों की जान, कंपनी ने जताया आभार

 

पुणे/थेऊर,: लोणी-काळभोर से उरुळी-कांचन क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि हुई मूसलधार बारिश से थेऊर के रुकेवस्ती परिसर में अचानक अभूतपूर्व पूर की स्थिति बन गई। इस आपदा में 28 परिवार गंभीर संकट में फंस गए थे।

 

सूचना मिलते ही क्षेत्र के उभरते युवा नेता युवराज नाना हिरामण जी काकडे रात लगभग तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और साथियों की मदद से सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन दिन तक चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारों की देखभाल की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं पहुंचती तो बड़ी जनहानि टलना मुश्किल था। हालांकि इस दौरान कुछ मवेशियों की मौत हो गई।

 

इस मौके पर नवनाथ कुंजीर, भरत कुंजीर और नानासाहेब काळे सहित अन्य युवाओं ने भी अहम योगदान दिया। थेऊर ग्रामपंचायत और कामगारों ने तत्परता से मृत पशुओं को हटाने, जंतुनाशक का छिड़काव करने और पीड़ितों को भोजन, पानी व दवाइयां उपलब्ध कराने का कार्य किया।

 

तलाठी, तहसीलदार और सर्कल अधिकारियों ने समय रहते पंचनामे कर सरकारी मदद सुनिश्चित की।

पूर्णानंद फूड्स प्रा. लि. के संचालक अनिल चित्तर ने कहा कि—

“इस आपदा की घड़ी में युवराज काकडे और उनके साथियों ने जिस तरह साहस और संवेदनशीलता दिखाकर कामगार परिवारों सहित सभी प्रभावितों की मदद की, उसके लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे। हम उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का हृदयपूर्वक धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस संकट की घड़ी में सहयोग किया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button