
सीतामढ़ी जिला में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
सीतामढ़ी, “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ आज सदर अस्पताल सीतामढ़ी में संयुक्त रूप से जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा स्वास्थ्य विभाग, सीतामढ़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक श्री मिथलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी श्री संदीप कुमार, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक श्रमदान भी किया।

विधायक श्री मिथलेश कुमार ने कहा कि “स्वच्छता न केवल स्वस्थ जीवन का आधार है बल्कि यह सामाजिक दायित्व भी है। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही हम अपने जिले को स्वच्छ और रोगमुक्त बना सकते हैं।”
उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनआंदोलन है। जिले के प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय रूप से शामिल होना होगा। सामूहिक श्रमदान से लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने सदर अस्पताल परिसर में स्वच्छता कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।



