इटावा

इटावा  दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

इटावा  दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

इटावा विशाल समाचार 

इटावा बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा आई0जी0आर0एस0, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, गौ संरक्षण, फैमिली आई0डी0 कार्य सहित अन्य सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गई।

उन्होंने सर्वप्रथम आई0जी0आर0एस0 के अंतर्गत समाधान प्राप्त फीडबैक के विवरण पर विस्तृत चर्चा की एवं फीडबैक की स्थिति को खराब बताते हुए उपस्थित सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई0जी0आर0एस0 और हेल्पलाइन में फीडबैक की स्थिति को सुधारा जाए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति एवं ओ0डी0एफ0 प्लस ग्रामों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें ओ0डी0एफ0 का लक्ष्य 680 प्राप्त है, जिसपर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। शौचालय के रेट्रोफिटिंग की प्रगति 68.44% है एवं प्राप्त लक्ष्य 145364 है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा टूटे हुए शौचालयों की मरम्मत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी ए0डी0ओ0 पंचायत को वर्मी कम्पोस्ट की प्रगति को बढ़ाए जाने हेतु एवं किसान, गौशाला के केयर टेकर व अन्य लोगों को वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देश दिए। तालाब की साफ-सफाई कराने हेतु एवं फिल्टर चेंबर पर ड्यूटी लगाने हेतु निर्देश दिए जिससे फिल्टर चेंबर पर कचरा इकट्ठा न हो एवं साफ-सफाई होती रहे। तरल अपशिष्ट में प्रबन्धन पर ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। अन्त्येष्टि स्थलों के निर्माण कार्य एवं डिजिटल लाइब्रेबी के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देश दिए। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। पर्व-त्यौहार पर ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

गौवंश के लिए हरे चारे एवं भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने व चारे की बुवाई कराए जाने एवं सहभागिता योजनान्तर्गत गौवंश की सहभागी संख्या को बढ़ाए जाने हेतु निर्देश दिए। गौवंश को पकड़कर गौशाला में लाए जाने एवं गौशाला में गौवंशो की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किय

फैमिली आई०डी० प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैंप लगाए जाने एवं ज्यादा से ज्यादा फैमिली आई०डी० बनवाने हेतु निर्देश दिए। जनपद स्तर पर प्राप्त कुल आवेदन 28139 है, जिसमें 25693 स्वीकृत आवेदन व 2060 अस्वीकृत आवेदन है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन ब्लॉक वाइस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए एवं अधिक से अधिक फैमिली आई0डी0 बनवाई जाएं।

नवरात्र के पर्व दृष्टिगत सभी जगह मंदिरों के आस-पास एवं विसर्जन स्थल पर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था अवश्य की जाए एवं भरथना ए0डी0ओ0 को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल के गड्ढे को बड़ा कराया जाए, जिससे मूर्तियों का विसर्जन करने पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button