पूणे

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पुणे में खोला नया शोरूम, ‘मराठी मुलगी’ तेजस्वी प्रकाश के हाथों हुआ भव्य उद्घाटन

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पुणे में खोला नया शोरूम, ‘मराठी मुलगी’ तेजस्वी प्रकाश के हाथों हुआ भव्य उद्घाटन

परंपरा, कला-कौशल और नई शुरुआत का उत्सव नवरात्रि पूर्व संध्या पर

 

पुणे:  परंपरा और उत्कृष्ट कारागिरी के अनूठे संगम के साथ, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पुणे के सरसन प्लाज़ा, लक्ष्मी रोड, नारायण पेठ में अपना नया शोरूम नवरात्रि की पूर्व संध्या पर उद्घाटित किया। यह शुभारंभ शहर में घटस्थापना और त्योहारों की तैयारी के बीच बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

4,586 वर्ग फुट में फैला यह नया शोरूम सेंको की बढ़ती राष्ट्रीय उपस्थिति और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है। नवरात्रि जैसे शक्ति और समृद्धि के पर्व से ठीक पहले हुए इस उद्घाटन ने सेंको की परंपरा, भरोसा और सदाबहार डिज़ाइनों की पहचान को और मज़बूत किया।

पिछले कई दशकों से सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपनी बेमिसाल कारीगरी, कलात्मकता और विभिन्न प्रादेशिक परंपराओं के समन्वय से ग्राहकों का दिल जीता है। पारंपरिक से आधुनिक, हल्के दैनिक उपयोग के आभूषणों से लेकर भव्य दुल्हन सेट्स तक – सोना, हीरा और प्लैटिनम में सेंको की डिज़ाइन्स हर अवसर और हर शैली के लिए खास साबित होती हैं।

इस शोरूम का उद्घाटन महाराष्ट्र की लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के हाथों हुआ। इस अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुवंकर सेन और मुख्य महाव्यवस्थापक (विक्रय) धवल राजा भी उपस्थित रहे। तेजस्वी प्रकाश ने सेंको के विशेष आभूषण पहनकर रिबन काटा और शोरूम का अवलोकन किया।

उद्घाटन अवसर पर तेजस्वी प्रकाश ने कहा,

“नवरात्रि का रंग-बिरंगा उत्सव मेरे लिए हमेशा से खास रहा है। सेंको की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम है। रोज़ाना पहनने योग्य हल्के आभूषण हों या भव्य हीरे-जड़े सेट्स – हर महिला और हर क्षण के लिए सेंको के पास कुछ खास है। अपने मराठीपन को संजोते हुए पूरे भारत की विविध डिज़ाइन परंपराओं का सम्मान करने वाला यह ब्रांड देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।”

 

सुवंकर सेन, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने कहा,

“पुणे वह शहर है जहां संस्कृति, रचनात्मकता और कारीगरी को विशेष सम्मान प्राप्त है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर यहां नया शोरूम खोलना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह विकास, विश्वास और परंपरा – तीनों का उत्सव है। महाराष्ट्र और विशेष रूप से पुणेकरों से हमें जो आत्मीयता मिली है, उसके लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

सेंको की निदेशिका जोइता सेन ने कहा,

“85 वर्षों की परंपरा और देशभर में 185 से अधिक शोरूम्स के साथ, सेंको आज विविध संस्कृतियों और परंपराओं से गहराई से जुड़ा है। मराठी डिज़ाइनों जैसे पिचोदी और पाटल्या से लेकर आधुनिक हीरे-जड़े ब्राइडल सेट्स, चार्म ब्रेसलेट्स, ईविल-आई कलेक्शन और रोज़मर्रा के हल्के आभूषण – हमारी डिज़ाइन्स परंपरा और आधुनिकता का उत्तम मेल हैं। कोलकाता के हमारे कुशल कारीगरों द्वारा गढ़े गए ये आभूषण पीढ़ियों तक टिकने वाली कारीगरी का उदाहरण हैं। पुणे का यह नया शोरूम ग्राहकों को संपूर्ण अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा।”

 

पुणे के इस शोरूम में दुल्हन और दूल्हे के लिए विशेष कलेक्शन, उत्सवों के लिए डिज़ाइनर ज्वेलरी, आधुनिक और दैनिक उपयोग के लिए हल्के आभूषण, सोना, हीरा, प्लैटिनम और विशेष नवरात्रि कलेक्शन उपलब्ध है। नाज़ुक डिज़ाइनों से लेकर आकर्षक और भव्य सेट्स तक, सेंको के आभूषण हर त्योहार और हर क्षण को और भी रौशन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button