
“इटावा पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान का किया भव्य शुभारंभ, जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में”
इटावा |विशाल समाचार
MissionShaktiUPP
जिलाधिकारी इटावा की गरिमामयी उपस्थिति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के नेतृत्व में इटावा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान का शुभारंभ
मा० मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में, श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के मार्गदर्शन, *जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांन्त कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा उक्त कार्यक्रम का बड़े स्तर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में करते हुए जनपद में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 SOP में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण को केंद्र में रखते हुए कई ठोस और दूरगामी कदम उठाए गए हैं, जिनमें –
पुलिस फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाना
महिलाओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वाड,स्वरोजगार व कौशल विकास के अवसर स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और स्टॉल
डिजिटल सुरक्षा और अफवाह नियंत्रण वरिष्ठ अधिकारियों की फील्ड में सक्रिय उपस्थिति और आमजन से संवाद
इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करते हुए मिशन शक्ति 5.0 को अधिकाधिक सफल एवं सार्थक बनाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

