इटावा

कृषि विज्ञान केंद्र इटावा में सब्जी बीज वितरण व तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र इटावा में सब्जी बीज वितरण व तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इटावा विशाल समाचार 

इटावा के ग्राम -कुशगवां, और रमपुरा बिकास- खंड भरथना, जनपद- इटावा के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा “प्रथम पंक्ति प्रदर्शन” उद्यान घटक के अंतर्गत सब्जियों के बीज वितरण एवं उनसे संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा के प्रभारी एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ एम. के. सिंह द्वारा किया गया l दोनों ग्रामों के सब्जी उत्पादन करने वाले प्रगतिशील कृषकों एवं महिला कृषकों को सब्जियों में टमाटर,पत्तागोभी, फूलगोभी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बैगन आदि फसलों की उन्नतशील एवं शंकर प्रजातियों के बीजों

का वितरित किया गया l कार्यक्रम में केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी वैज्ञानिक ( गृह विज्ञान) ने अपने व्याख्यान में कृषकों व कृषक महिलाओं को पोषण वाटिका के महत्व व कीटनाशक मुक्त सब्जियों के सेवन संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में लाभार्थी कृषक महिला श्रीमती राधा रानी, मिथलेश कुमारी एवं श्रीमती अशोक कुमारी, कुशमा देवी एवं प्रगति शील कृषक श्री प्रदीप कुमार, कृष्ण गोपाल, अमरसिंह, मोहन श्री आनंद यादव आदि लगभग 45 कृषकों को बीज वितरण के साथ प्रदर्शन से संबंधित टिप्स व तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button