रीवा

सेवा पखवाड़ा में दिव्यांगजनों को वितरित किये गये उपकरण व कृत्रिम अंग, रेडक्रास का सेवाकार्य सराहनीय – कमिश्नर बीएस जामोद

सेवा पखवाड़ा में दिव्यांगजनों को वितरित किये गये उपकरण व कृत्रिम अंग, रेडक्रास का सेवाकार्य सराहनीय – कमिश्नर बीएस जामोद

 

रीवा विशाल समाचार: सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत रेडक्रास सोसायटी रीवा द्वारा गतदिवस दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किये गये। जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद ने कहा कि रेडक्रास का सेवाकार्य सराहनीय है। उन्होंने रेडक्रास द्वारा संचालित ब्लड बैंक व सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण किया। कमिश्नर श्री जामोद एवं पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किये। अतिथियों ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा एमएसआईडी किट व व्हील चेयर वितरित किये।

 

कार्यक्रम में चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने रेडक्रास द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग अनिल दुबे, डॉ विवेक सिंह, वाइस प्रेसिडेंट जयंत खन्ना,डॉ हर्ष सिंह, एन पी एस परिहार, श्रीमती नीलिमा सिंह, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, डॉ विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ एस के श्रीवास्तव, डॉ अजीत सिंह, एस डी एम त्रिपाठी, रामायण गौतम, डॉ सुशील त्रिपाठी, मुकुंद प्रसाद मिश्रा, विवेक गौतम, शरद साहू, राजेश पांडेय, विजेंद्र गौतम, मनीष शुक्ला, बुद्धसेन नापित, हिमांशु शुक्ला, रमेश कुशवाहा, पीयूष कुमार मिश्रा, डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह, गौरव गुप्ता, संदीप चतुर्वेदी, अशोक श्रीवास्तव, नीरज पांडे एवं रेडक्रॉस के विशेषज्ञ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पांडेय एवं आभार एके खान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button