टीएल बैठक आज शाम 4 बजे से
रीवा विशाल समाचार:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक 29 सितम्बर को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन व समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में आरसीएमएस के प्रकरणों की भी समीक्षा होगी। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार व विभागीय जिलाधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


