पूणे

मुक्ता बर्वे और प्रसाद कुलकर्णी को मिलेगा ‘युवा कलाकार’ व ‘युवा उद्योजक’ पुरस्कार

मुक्ता बर्वे और प्रसाद कुलकर्णी को मिलेगा ‘युवा कलाकार’ व ‘युवा उद्योजक’ पुरस्कार

याज्ञवल्क्य उद्योजक विकास अभियान (युवा) का 18वाँ वर्धापन दिवस समारोह; माजी सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और सांसद प्रा. डॉ. मेधा कुलकर्णी की उपस्थिति

 

पुणे,:शुक्ल यजुर्वेदीय माध्यंदिन महाराष्ट्रीय ब्राह्मण मध्यवर्ती मंडल के उपक्रम “याज्ञवल्क्य उद्योजक विकास अभियान (युवा)” के 18वें वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सृजन आर्ट गैलरी पुरस्कृत ‘सृजन युवा कलाकार पुरस्कार’ प्रसिद्ध अभिनेत्री मुक्ता बर्वे को तथा स्व. चंद्रकांत जोशी स्मृति ‘युवा उद्योजक पुरस्कार’ उद्योजक प्रसाद कुलकर्णी को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के उपेंद्र केळकर और सचिन पंडित ने पत्रकार परिषद में दी।

 

कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 4 अक्टूबर, सायं 5.30 बजे, टिळक स्मारक मंदिर, पुणे में किया जाएगा। पुरस्कार वितरण का कार्य पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे करेंगे। इस अवसर पर संस्था की युवा महिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रा. डॉ. मेधा कुलकर्णी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी। पुरस्कार स्वरूप सम्मानचिह्न और मानपत्र प्रदान किया जाएगा।

 

पूर्व में यह युवा कलाकार पुरस्कार स्वप्नील जोशी, मनोज जोशी, बेला शेंडे, संदीप खरे, संकर्षण कन्हाडे और प्रसाद ओक जैसे कलाकारों को प्रदान किया जा चुका है।

 

संस्थान की युवा कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य पुरस्कार वितरण के साथ-साथ ब्राह्मण उद्योजकों का एकत्रीकरण भी है। कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की प्रकट मुलाकात भी होगी। यह कार्यक्रम सर्वसामान्य नागरिकों के लिए नि:शुल्क एवं खुला है।

 

शुक्ल यजुर्वेदीय माध्यंदिन महाराष्ट्रीय ब्राह्मण मध्यवर्ती मंडल की स्थापना वर्ष 1940 में हुई थी। ‘युवा’ उपक्रम की शुरुआत वर्ष 2004 में स्व. चंद्रकांत जोशी के नेतृत्व में पंढरपुर अधिवेशन से हुई थी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button