रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन 

रीवा विशाल समाचार. विजयादशमी पर्व पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह, नई ऊर्जा और सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी को सशस्त्र बल के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। शस्त्र पूजन अवसर पर विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी तथा संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button