इटावा

जीवित प्रमाण-पत्र के अभाव में रुकी पेंशन: कोषागार इटावा ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना

जीवित प्रमाण-पत्र के अभाव में रुकी पेंशन: कोषागार इटावा ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना

 

इटावा विशाल समाचार:— वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति ने जानकारी दी है कि कोषागार इटावा से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अवगत कराया जाता है कि जिनकी सितम्बर 2025 माह की पेंशन जीवित प्रमाण-पत्र के अभाव में उनके बैंक खाते में जमा नहीं हो सकी है, ऐसे सभी पेंशनर अब शीघ्र अपना जीवित प्रमाण-पत्र (Life Certificate) जमा करें।

पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार इटावा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं, अथवा इसे ऑनलाइन माध्यम से jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा सकता है।

ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जमा करने हेतु निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं —

बैंक पासबुक,पी.पी.ओ. संख्या,आधार संख्या कोषागार इटावा का कोड: 1900

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने पर कोषागार में आने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे पेंशनरों को सुविधा और समय की बचत होती है।

कोषागार विभाग ने सभी संबंधित पेंशनरों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर दें, जिससे उनकी पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button