इटावा

इटावा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित — जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित — जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

इटावा विशाल समाचार— जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की बात सुनें और निस्तारण की पारदर्शी कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और जबाबदेह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों के भ्रमण के दौरान अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें और लाभार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। सर्वाधिक शिकायतें भूमि संबंधी मामलों से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह से अधिक लंबित प्रकरणों के विलंब का कारण दर्ज किया जाए तथा सभी प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए। एसएसपी ने कहा कि शासन स्तर से निस्तारण की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का निपटारा गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button