इटावा

तहसील सदर इटावा में 8 अक्टूबर को तालाबों की नीलामी — मत्स्य पालन पट्टे हेतु आवेदन आमंत्रित

तहसील सदर इटावा में 8 अक्टूबर को तालाबों की नीलामी — मत्स्य पालन पट्टे हेतु आवेदन आमंत्रित

 

इटावा (विशाल समाचार):

उप जिलाधिकारी सदर इटावा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि तहसील सदर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों के 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टों की नीलामी हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तहसील सभागार में किया जाएगा।

इस दौरान संबंधित तालाबों के आवंटन के लिए प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जिसके पश्चात् आवंटन की कार्यवाही नायब तहसीलदार नगर द्वारा संपन्न की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 एवं नियमावली 2016 के प्रावधानों तथा शासनादेश दिनांक 10 फरवरी 2016 के अनुसार की जाएगी।

पात्र व इच्छुक व्यक्ति आय, निवास एवं जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सहित आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रार्थना पत्र जमा कर नीलामी में भाग ले सकते हैं।

वरीयता क्रम (उ.प्र.रा.सं. 2006 के अनुसार)

1. संबंधित ग्राम पंचायत में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।

2. संबंधित ग्राम पंचायत में निवास करने वाला अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा गरीबी रेखा से नीचे सामान्य श्रेणी का व्यक्ति।

3. संबंधित न्याय पंचायत में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।

4. संबंधित विकास खंड में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।

नीलामी की प्रमुख शर्तें

एक ही तालाब पर अनेक आवेदन प्राप्त होने पर नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

2 हेक्टेयर से कम क्षेत्र वाले तालाबों के लिए वार्षिक लगान ₹5000 प्रति हेक्टेयर निर्धारित रहेगा।

बोली में भाग लेने के लिए ₹5000 अग्रिम जमानत राशि अनिवार्य होगी।

2 हेक्टेयर से अधिक के तालाब केवल पंजीकृत मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को ₹10,000 प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष की दर से नीलाम किए जाएंगे।

समितियों को ₹10,000 अग्रिम जमानत राशि जमा करनी होगी।

नीलामी की ¼ धनराशि उसी दिन तथा शेष ¾ धनराशि 15 दिनों के भीतर जमा करनी होगी।

स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार उप जिलाधिकारी में निहित रहेगा।

अनुबंध पत्र निर्धारित स्टाम्प पर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादित कराना होगा।

नीलामी हेतु प्रस्तावित तालाबों का विवरण

क्रम ग्राम का नाम गाटा संख्या क्षेत्रफल (हे०) वार्षिक लगान (₹) ब्लॉक नीलामी तिथि

1 भांदवा सांवरन 1084घ 5.295 26,475 बसरेहर 08.10.2025

2 अयारा लुहिया 56 0.223 1,115 बसरेहर 08.10.2025

3 अयारा लुहिया 955 0.320 1,840 बसरेहर 08.10.2025

4 अयारा लुहिया 1094 0.840 4,200 बसरेहर 08.10.2025

5 अयारा लुहिया 468 1.010 5,050 बसरेहर 08.10.2025

6 बरालोकपुर 856ख 0.364 1,820 बसरेहर 08.10.2025

7 बरालोकपुर 147ग 0.457 2,285 बसरेहर 08.10.2025

8 बरालोकपुर 908च 0.365 1,825 बसरेहर 08.10.2025

9 बरालोकपुर 1673 0.623 3,115 बसरेहर 08.10.2025

10 बरालोकपुर 2412घ 0.867 4,335 बसरेहर 08.10.2025

कुल योग: 10 तालाब, कुल क्षेत्रफल 10.364 हेक्टेयर, कुल वार्षिक लगान ₹54,820।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button