इटावा

पराली न जलाने की अपील, फसल अवशेष प्रबंधन पर चौपाल आयोजित

पराली न जलाने की अपील, फसल अवशेष प्रबंधन पर चौपाल आयोजित

 

इटावा। ब्लॉक बसरेहर के ग्राम पंचायत चौबिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषक जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, तहसीलदार सदर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे धान की पराली बिल्कुल न जलाएं और अन्य किसानों को भी ऐसा करने से रोकें। उन्होंने कहा कि यदि कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई कराई जा रही है तो सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही धान की कटाई छह इंच से अधिक ऊंचाई पर न कराएं।

 

उप कृषि निदेशक ने चौपाल में फसल अवशेष प्रबंधन की विधियां, जैविक खेती और रबी सीजन के बीज व खाद की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है।

चौपाल में ग्राम पंचायत के किसानों ने जलभराव और खाद की समस्याएं भी रखीं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि पराली जलाने वालों पर राष्ट्रीय हरित अधिनियम (NGT) के तहत कार्रवाई होगी — एक एकड़ से कम क्षेत्र में ₹5000, दो से पाँच एकड़ में ₹10000 और पाँच एकड़ से अधिक क्षेत्र में ₹30000 का जुर्माना लगाया जाएगा। पुनरावृत्ति पर कारावास का भी प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button