
लोकगायिका मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज
बिहार विशाल समाचार
बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका और राज्य की स्टेट आइकॉन मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट, दरभंगा की अलीनगर सीट या दरभंगा की किसी अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की मूल निवासी मैथिली ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की है।
लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था। उन्होंने इंडियन आइडल और सारेगामा जैसे रिएलिटी शो में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाई है और बिहार की लोक संस्कृति को नई पहचान दी है।



