
सीतामढ़ी में मतदाता जागरूकता अभियान — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा में स्वीप कोषांग ने किया कार्यक्रम आयोजित
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk |Bihar Bureau
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन— 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में स्वीप कोषांग सीतामढ़ी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा के परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए डुमरा थाना तक एवं डुमरा थाना से पुनः प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोगों के द्वारा “शत —प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” नारे लगाए गए एवं आम मतदाताओं को आगामी 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया गया। इस संबंध में स्वीप नोडल पदाधिकारी कमल सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि स्वीप कोषांग के द्वारा पूरे जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु दैनिक कैलेंडर तैयार कर लिया गया है जिसके आलोक में सभी विभागों एवं सभी स्टेक होल्डर के द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कमल सिंह, सहायक नोडल पदाधिकारी समरेंद्र नारायण वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



