सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीमार कर्मियों की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीमार कर्मियों की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Sitamarhi Bureau

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन —2025 के अवसर पर बीमार कर्मियों की जांच हेतु मेडिकल टीम गठित करने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन— 2025 के अवसर पर चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य कारणों से निर्वाचन कार्य से मुक्त करने हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिस पर समुचित निर्णय हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवेदकों का भौतिक जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। उक्त जांच हेतु दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय अवधि में समाहरणालय कैंपस के परिचर्चा भवन में तिथि निर्धारित की गई है जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा कर्मियों की जांच की जाएगी।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button