बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव—2025: शिकायत निवारण के लिए जिला ग्रीवांस कमेटी का गठन

बिहार विधानसभा चुनाव—2025: शिकायत निवारण के लिए जिला ग्रीवांस कमेटी का गठन

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk |Bihar Bureau

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन—2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपादन के क्रम में पुलिस, फ्लाइंग स्क्वाड टीम तथा स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा सघन जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अभियानों के दौरान कभी-कभी आम जनता या निर्दोष व्यक्तियों को असुविधा हो सकती है।

 

इन परिस्थितियों से बचाव करने और संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जिला स्तर पर तीन पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया है, जिसे “जिला ग्रीवांस (District Grievance) कमेटी” कहा जाएगा।

 

कमेटी के सदस्य:उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी,राज्य कर संयुक्त आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सीतामढ़ी

संयोजक:राज्य कर संयुक्त आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह मोबाइल नंबर: 9470001703

 

निर्वाचन के दौरान पुलिस, फ्लाइंग स्क्वाड या एसएसटी टीमों द्वारा की गई जांच कार्रवाई से संबंधित किसी भी शिकायत की प्राप्ति पर यह कमेटी जांच करेगी। कमेटी का कार्य है समुचित जांच कर त्वरित राहत उपलब्ध कराना। प्राप्त शिकायतों का रिकॉर्ड संधारण कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निराकरण समयबद्ध अवधि में किया जाएगा।

 

उद्देश्य:यह सुनिश्चित करना कि चुनाव संबंधी जांच कार्यवाही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नागरिक-हितकारी रहे और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button