बिहार विधानसभा चुनाव—2025: आदर्श आचार संहिता और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर स्टैंडिंग कमेटी का गठन
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Bihar Bureau
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन—2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपादित करने तथा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर “स्टैंडिंग कमेटी” का गठन किया गया है।
कमेटी संरचना:अध्यक्ष: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी
संयोजक: उप निर्वाचन पदाधिकारी, सीतामढ़ी
अन्य सदस्य:पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी
अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर, पुपरी एवं बेलसंड,नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव
कमेटी के कार्य:आदर्श आचार संहिता के पालन से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा और दिशा-निर्देश प्रदान करना।
विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत नजर रखते हुए चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति और सौहार्द्र बनाए रखना।
राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के बीच समन्वय स्थापित करना ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
मीडिया और सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों की निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित कोषांगों को निर्देश देना।
नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित कर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करना।
स्टैंडिंग कमेटी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



