
मतदाता जागरूकता के लिए सीतामढ़ी में निरंतर अभियान, विभिन्न प्रखंडों में रैली, चौपाल और प्रतियोगिताओं का आयोजन
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Sitamarhi Bureau
सीतामढ़ी, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन – 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप सेल, सीतामढ़ी के द्वारा लगातार विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में आईसीडीएस, जीविका, नेहरू युवा केंद्र सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रभात फेरी, रैली, शपथ ग्रहण, मतदाता चौपाल, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
डीपीओ (आईसीडीएस) ने बताया कि सभी प्रखंडों में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनावों में जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है, उन केंद्रों पर जल्द ही सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आगामी चुनाव में aa अधिकतम मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



