खेलमहाराष्ट्रमुंबई

भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी, 10 वर्षीय विहान जोशी बने पहले राष्ट्रीय चैंपियन

भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी, 10 वर्षीय विहान जोशी बने पहले राष्ट्रीय चैंपियन

मुंबई के विहान ने छह में से पांच रेस जीतकर हासिल किया खिताब, अगस्त्य क्रास्टो दूसरे और पुणे के हृदान सनाध्या तीसरे स्थान पर रहे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई,। फॉर्मूला-1 ने F1® सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 के जरिए भारत में वापसी करते हुए देश के युवा मोटरस्पोर्ट प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया है। प्रतियोगिता के तहत मुंबई के NSCI डोम में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में मुंबई के 10 वर्षीय विहान जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 वर्ग का पहला राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने फाइनल की छह में से पांच रेस जीतकर कुल 134 अंक अर्जित किए।

 

मुंबई के अगस्त्य इवान क्रास्टो 108 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पुणे के हृदान सनाध्या ने 76 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस तरह जूनियर वर्ग के शीर्ष तीन स्थानों पर मुंबई और पुणे के युवा खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

 

मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड (MFRL) ने फॉर्मूला-1 के साथ साझेदारी में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। देशभर में आयोजित क्वालिफाइंग राउंड के माध्यम से चुने गए 20 प्रतिभाशाली युवा ड्राइवरों ने राष्ट्रीय फाइनल में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, स्पेन, मैक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख रेसिंग सर्किटों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

 

मुंबई के पोदार ORT इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विहान जोशी ने क्वालिफाइंग चरण से ही लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल मुकाबलों में भी अपनी बढ़त कायम रखते हुए पांच रेस जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

 

यह अंडर-15 चैंपियनशिप MFRL की ‘वन इन ए बिलियन’ पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत में उभरती रेसिंग प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर खिलाड़ियों को MFRL के कार्टिंग कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे वे सिम रेसिंग से वास्तविक मोटरस्पोर्ट की दुनिया तक पहुंच सकेंगे।

 

इस बीच, राष्ट्रीय चैंपियनशिप की ओपन श्रेणी का फाइनल भी 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें चुने गए 20 ड्राइवर सीनियर खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। शीर्ष दो खिलाड़ियों को 7 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘कप ऑफ नेशंस’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के सिम रेसिंग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

आयोजकों के अनुसार, यह पहल भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका दीर्घकालिक लक्ष्य आने वाले दशक में भारत को अपना अगला फॉर्मूला-1 ड्राइवर तैयार करने में सक्षम बनाना है।

 

F1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 : अंडर-15 के शीर्ष 10 खिलाड़ी

 

1. विहान जोशी – 134 अंक

2. अगस्त्य इवान क्रास्टो – 108 अंक

3. हृदान सनाध्या – 76 अंक

4. युवान अहिराव – 75 अंक

5. आरव गुप्ता – 67 अंक

6. रियांश शर्मा – 64 अंक

7. कैवान ईरानी – 34 अंक

8. देव बाम्ब – 24 अंक

9. जुज्हार सिंह जौहर – 12 अंक

10. अथर्व हेमानी – 12 अंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button