
ग्राम निवाड़ी कलां में धान अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक हेतु कृषक जागरूकता चौपाल आयोजित
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau
इटावा – ग्राम पंचायत निवाड़ी कलां ब्लॉक महेवा जनपद इटावा में विगत वर्षों में सबसे अधिक धान का फसल अवशेष जलाया गया है इन घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता चौपाल लगाई गई है जिसमें उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास खण्ड महेवा, तहसीलदार भरथना एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी किसानों से अनुरोध किया गया है कि धान का फसल अवशेष बिल्कुल न जलाए और न ही किसी कृषक को जलाने दे। यदि सम्भव हो तो हाथ से कटाई करें यदि कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई करा रहे तो उसमें सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगे मशीन से ही कटाई कराए साथ ही धान की 6 इंच से अधिक ऊंचाई से कटाई न कराए। उप कृषि निदेशक ने कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन की विधियां, कृषि यंत्र पर अनुदान, जैविक खेती, रबी सीजन गेहूं की बुवाई लाइन में करने की जानकारी दी गईं। जिला कृषि अधिकारी द्वारा वर्तमान में सरसों मिनीकिट निःशुल्क हेतु ऑनलाइन बुकिंग चल रही उसे प्राप्त कर सकते हैं साथ ही 50 % अनुदान में चना, मटर, गेहूं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी । कृषकों द्वारा उर्वरक की समस्या उड़ाई गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है दो दिवस के अंदर संघ पर उर्वरक उपलब्ध करा दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों से अनुरोध किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री आगामी किस्त हेतु अनिवार्य कर दिया गया है सभी कृषक फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर करा ले। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को माननीय राष्ट्रीय हरित अधिनियम ने दो एकड़ से कम क्षेत्र में पराली जलाने पर 5000 रूपये, 2 एकड़ से 5 एकड़ तक हेतु 10000 रूपये और 5 एकड़ से अधिक पर 30000 रूपये का जुर्माना निर्देशित किया हैं यदि पुनरावृत्ति होने पर कारागार का प्रावधान किया गया हैं। आम जनमानस की समस्याएं सुनी गई जिसमें मुख्य समस्या खाद की रही जिसे निस्तारण हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

