
जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा एवं राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा(प्रा0) परीक्षा (पीसीएस परीक्षा) केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau
इटावा में आज दिनांक 12.10.2025 को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग,प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा(प्रा0) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, कैमरा निगरानी प्रणाली तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए।
साथ ही महोदय द्वारा आमजन से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस दौरान पुलिस/प्रशासन के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

