सीतामढ़ी

समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता 

निर्वाची पदाधिकारी, परिहार — सह — उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी के द्वारा समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन—2025 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु आम मतदाताओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि

“मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान केंद्र तक पहुंचना और निर्भीक होकर अपना मत देना न केवल उसका अधिकार है, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। हम सभी का प्रयास यही होना चाहिए कि जिले में मतदान प्रतिशत में अधिकतम वृद्धि हो।”

मौके पर वरीय उप समाहर्ता श्री ऋषभ,निदेशक एन ई पी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button