इटावा

निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण में गड़बड़ी, केवल 13.83 लाख श्रमिक ही नवीनीकृत – सहायक श्रमायुक्त

निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण में गड़बड़ी, केवल 13.83 लाख श्रमिक ही नवीनीकृत – सहायक श्रमायुक्त

  • विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा – सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० भवन एव् अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के वेबपोर्टल पर परीक्षण के दौरान पाया गया कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत है, जिसमे से लगभग 13.83 लाख निर्माण श्रमिक ही अद्यतन रूप से नवीनीकृत है। मा० मंत्री जी, श्रम एवं सेवायोजन की अध्यक्षता मे दिनाँक 28.04.2025 को आहूत बैठक मे भी इस सम्बन्ध मे निर्देशित किया गया है कि ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में रखा जाए। इसकी व्यवस्थ पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण श्रमिक पंजीयन हेतु तो जागरूक है, किन्तु नवीनीकरण हेतु उनमे जानकारी का अभाव नहीं है। उपर्युक्त सम्बन्ध मे निर्णय लिया गया है कि नवीनीकरण के सम्बन्ध मे व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुये पंजीकृत निर्माण्रा श्रमिको को नवीनीकरण हेतु जागरूक किया जाए। श्रमिक ने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है जो उनको निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा। श्रमिक नवीनीकरण हेतु सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा अन्य उपलब्ध माध्यमो से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button