सीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिले में पोस्टल बैलट की तैयारी का निरीक्षण

सीतामढ़ी जिले में पोस्टल बैलट की तैयारी का निरीक्षण

 

सीतामढ़ी, कुणाल किशोर: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के ऐसे निर्वाचक, जिन्हें निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है या जिनकी ड्यूटी लगी है, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की जाती है।

 

पोस्टल बैलट का मुद्रण जिला स्थित प्रिंटिंग प्रेस से ही कराया जाना सुनिश्चित है। इस कार्य के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिची पांडे ने जिला स्थित प्रिंटिंग प्रेस को डाक पत्र मुद्रण हेतु अधिकृत किया है।

 

आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा संबंधित प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेस के ओनर को दिए गए। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार भी उपस्थित रहे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन कर पोस्टल बैलट का कार्य पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button