इटावा

साइबर अपराधियों से सावधान रहें – ई-श्रम कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी की कोशिश

साइबर अपराधियों से सावधान रहें – ई-श्रम कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी की कोशिश

 

इटावा विशाल समाचार,सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के अनुसार, श्रीमती रागनी देवी निवासी कोठी केस्त एवं श्रीमती नीलम देवी निवासी ग्राम सलेमपुर, जसवंतनगर, जनपद इटावा के साथ एक अज्ञात युवक ने ई-श्रम कार्ड बनवाने का झांसा देकर तथा सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके आधार कार्ड व अंगूठे के निशान प्राप्त किए और 9900 रुपये की ठगी कर ली।

ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी सक्रिय हैं और भोले-भाले श्रमिकों को निशाना बना रहे हैं।

इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा सभी श्रमिकों को सचेत किया गया है कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति ई-श्रम कार्ड या अन्य सरकारी योजना के नाम पर आपके घर पहुंचे, आधार कार्ड मांगे या अंगूठा लगवाने का प्रयास करे, तो किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

संदेहास्पद स्थिति में तुरंत अपने स्थानीय थाने या श्रम विभाग के दूरभाष नंबर 7451939300 पर संपर्क करें।

👉 आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

श्रम विभाग, इटावा द्वारा यह अपील जनहित में जारी की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button