सीतामढ़ी

“शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” को साकार करने के लिए नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता की अलख

“शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” को साकार करने के लिए नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता की अलख

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में विविधतापूर्ण गतिविधियों का सिलसिला लगातार जारी है। मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की पाँच टीमों के माध्यम से जिले के सभी 08 विधानसभा क्षेत्रों में लगातार सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

इन नुक्कड़ नाटक दलों को पूर्व में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। वर्तमान में ये टीमें कम मतदान प्रतिशत वाले ग्रामीण बूथों पर विशेष फोकस के साथ लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं। गीत, संगीत और नाटक के जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संवादों और लोकधुनों के माध्यम से ग्रामीण जनमानस को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई जा रही है, जिसमें ग्रामीण जन यह संकल्प लेते हैं कि वे मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

 

जिला स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि के साथ-साथ सभी मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं, युवा वर्ग एवं प्रथम बार मतदान करने वालों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button